उत्तराखंड न्यूज: खटीमा में दर्दनाक हादसा, जहरीला पदार्थ पीने से BJP नेता और अधिवक्ता की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

खटीमा से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। बीजेपी नेता और समाजसेवी ढिल्लू सिंह राणा और अधिवक्ता मलकीत सिंह राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद तीसरे व्यक्ति अधिवक्ता प्रवेश मौर्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, तीनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में कंजाबाग स्थित शराब भट्टी से शराब की बोतल खरीदने के बाद वे जानकी मंडप के पास बैठ गए। लेकिन जैसे ही उन्होंने पहला पैग लिया, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। देखते ही देखते हालत इतनी गंभीर हो गई कि आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।नागरिक अस्पताल खटीमा में डॉक्टरों ने ढिल्लू सिंह राणा और मलकीत सिंह राणा को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रवेश मौर्य को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मौके से शराब की बोतल के साथ एक संदिग्ध जहरीले तरल पदार्थ की बोतल भी मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि मामला सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि किसी साजिश का भी हो सकता है। हालांकि, पुलिस अभी जांच पूरी होने से पहले कुछ भी कहने से बच रही है।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शराब की बोतल, संदिग्ध पदार्थ और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।इस दर्दनाक घटना से पूरे खटीमा क्षेत्र में शोक की लहर है। दो परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। लोग न्याय और सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!